Last Updated:
Poonam Pandey On Jo Bachay Hain Sang Samait Lo: कला और कलाकारों की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन जब बात देश की आती है तो कई सवाल खड़े हो जाते हैं. आखिर एक तरफ भारत के खिलाफ बयान और दूसरी तरफ भारतीय दर्शकों से प्यार की उम्मीद क्यों? पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर यह सवाल एक बार फिर चर्चा में है. अब बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे ने भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है.
नई दिल्ली. पाकिस्तानी कलाकारों और उनके कंटेंट को भारत में जगह देने को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है. इस बार मामला नेटफ्लिक्स की पाकिस्तानी सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ से जुड़ा है. फवाद खान और माहिरा खान जैसे सितारों वाली इस सीरीज की भारत में रिलीज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आम लोगों से लेकर फिल्मी दुनिया के कई कलाकार इसके विरोध में आवाज उठा रहे हैं. अब इस बहस में अभिनेत्री पूनम पांडे भी कूद पड़ी हैं. उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों के पुराने बयानों पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि जब उन्हें भारत से इतनी नफरत है तो अब यहां के दर्शकों का प्यार और भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म क्यों चाहिए?
दरअसल, पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ भारत में रिलीज को लेकर विवादों में आ गई. आम जनता से लेकर मनोरंजन जगत के तमाम कलाकार इसका विरोध कर रहे हैं. इसी कड़ी में अभिनेत्री पूनम पांडे भी आईएएनएस संग बातचीत में इस सीरीज का विरोध करती नजर आईं. फोटो साभार-@poonampandeyreal/Instagram
अभिनेत्री पूनम पांडे ने बातचीत में पाकिस्तानी एक्टर्स के युद्ध के दौरान भारत के बारे में दिए गए बयानों पर नाराजगी जाहिर की. उनका कहना है कि पाकिस्तानी कंटेंट को उनके देश में ही दिखाया जाना चाहिए. फोटो साभार-@poonampandeyreal/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
अभिनेत्री ने कहा, ‘पाकिस्तान में भी बहुत से मजेदार कलाकार हैं. अगर मैं गलत नहीं हूं तो वॉर के वक्त ऐसे बहुत सारे आर्टिस्ट ने भारत के बारे में बहुत सारी चीजें बोली थीं. तो जब वॉर चलता है, तब पाकिस्तानी कलाकार सभी के सामने हमारे बारे में इतना बुरा-भला बोलते हैं और जब उन्हें हमारी जरूरत होती है, तो मोहब्बत जाग जाती है’. फोटो साभार-@poonampandeyreal/Instagram
पूनम ने आगे कहा, ‘मुझे तो इनकी बातें समझ नहीं आती हैं, वे अपने स्टेटमेंट पर खड़े क्यों नहीं रह पा रहे हैं. अगर पाकिस्तानियों को भारत से नफरत है तो अब भारत पर इतना प्यार क्यों आ रहा है? आज हमारे नेटफ्लिक्स की जरूरत क्यों हो गई आपको?’ फोटो साभार-@poonampandeyreal/Instagram
पूनम पांडे ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकार कला के नाम पर दो अलग-अलग स्टेटमेंट्स पास करते रहते हैं. उन्होंने कहा,’ये वही एक्टर्स हैं, जिन्होंने भारत के बारे में इतनी सारी उल्टी-सीधी बातें कही थीं तो जब वे वॉर के वक्त इस तरह की वाहियात हरकतें करते हैं, ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और अब इस देश की जरूरत क्यों पड़ रही है? आप अपना नेटफ्लिक्स अपने देश में चलाइए ना.’ फोटो साभार-@poonampandeyreal/Instagram
आपको बता दें कि पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजिनल वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ 4 दिसंबर को वैश्विक स्तर पर रिलीज होने वाली है. लेकिन भारत में इसके रिलीज होने पर रोक के निर्देश दिए गए हैं.
भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को 8 मई 2025 की एडवाइजरी का पालन करते हुए पाकिस्तान में बने किसी भी कंटेंट को भारत में स्ट्रीम न करने का निर्देश दिया है.