Last Updated:
Sunil Lahri Farm : सुनील लहरी को लोग ‘रामायण’ में लक्ष्मण के किरदार के लिए याद करते हैं. वे आज भले एक्टिंग से दूर हैं, मगर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. ऐसे दौर में जब महानगरों की आपा धापी से दूर लोग गांव, खेत-खलिहानों में सुकून पाने की कोशिश कर रहे हैं, तब सुनील लहरी मजे से अपने फॉर्म हाउस में काजू, फल-सब्जियों की खेती कर रहे हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करके न सिर्फ अपने शानदार फॉर्महाउस की झलक दिखाई, बल्कि खेती के लिए लोगों को प्रेरित भी किया.
एक्टिंग से दूर सुनील लहरी खेती कर रहे हैं. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)
नई दिल्ली: सुनील लहरी रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए थे. वे आज भले एक्टिंग से दूर हैं, मगर उनके फैंस आज भी उन्हें खूब प्यार-सम्मान देते हैं. सुनील लहरी भी उन्हें अपनी जिंदगी की झलकियां दिखाते रहते हैं. वे गर्मियों में अपने पोते के साथ अपने आलीशान फार्महाउस में खुशनुमा वक्त बिता रहे हैं. वे लोगों से भी बच्चों के साथ गांव में वक्त बिताने को कह चुके हैं. अब उन्होंने अपने फैंस को फार्महाउस में लगे काजू के पेड़ों, सब्जियों और फलों की पैदावार दिखा रोमांचित कर दिया है. लोग उनका खूबसूरत फार्महाउस देखकर रोमांचित हो रहे हैं.
सुनील लहरी ने अपने एक्स अकाउंट में अपने फॉर्महाउस का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह खेतों में लगी तमाम सब्जियों और फलों की झलकियां दिखा रहे हैं. लोगों को मिट्टी, खेत और पेड़-पौधों से उनका जुड़ाव रास आ रहा है. सुनील लहरी वीडियो में बता रहे हैं कि उन्होंने अपने फार्महाउस में तरबूज, केले, पपीता, काजू, फूल गोभी, शिमला मिर्च सहित तमाम फल-सब्जियां उगाई हैं. एक्टर ने बताया कि वे ऑर्गेनिक तरीके से खेती कर रहे हैं.
खाने की चीजों में इस कदर मिलावट है जिसका कोई हिसाब नहीं, उन्हें कानून का भी डर नहीं, बेहतर है कि हम अपना खुद उगाए और खाऐ,खेत पर मेरा छोटा सा प्रयास हम सब ने अपनी खिड़कियों पर बालकनी पर यह प्रयास करना चाहिए… pic.twitter.com/gKRsbuf4hF