Last Updated:
एक्टर राघव जुयाल का 12 साल पुराना सपना आखिरकार पूरा हो गया है. उन्होंने अपनी नई डांस फिल्म ‘एनी बडी कैन ड्रीम’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इस मौके पर सोशल मीडिया पर क्लैपबोर्ड शेयर करते हुए उन्होंने एक बेहद भावुक पोस्ट लिखा. राघव ने खुलासा किया कि जिस फ्रेंचाइजी में वह कभी साइड में खड़े रहते थे, आज उसी में लीड रोल निभा रहे हैं. उन्होंने फैंस से वादा किया है कि वह इस फिल्म में अपना सब कुछ झोंक देंगे और एक ऐसी दमदार परफॉर्मेंस देंगे, जो बॉलीवुड की किसी डांस मूवी में पहले कभी नहीं देखी गई होगी.
डांस फिल्म में लीड हीरो बने राघव जुयाल. (फोटो साभार: Instagram@raghavjuyal)
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर और डांसर राघव जुयाल अपनी नई फिल्म ‘एनी बडी कैन ड्रीम’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया कि करीब 12-13 साल पहले उन्होंने जिस फिल्म का सपना देखा था, वह अब जाकर सच होने जा रहा है. अपने संघर्ष और इस लंबे सफर को याद करते हुए राघव ने अपनी खुशी जाहिर की है, जिसे देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
राघव जुयाल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्लैप बोर्ड की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें फिल्म का नाम ‘एनी बडी कैन ड्रीम’ लिखा हुआ है. उन्होंने में लिखा, ‘आज मैं अपने करियर की सबसे अहम फिल्म शुरू कर रहा हूं. इसलिए नहीं कि यह सबसे बड़ी फिल्म है बल्कि मैंने इसे करना का सपना 12-13 साल पहले देखा था. यह मेरे लिए इसलिए अहम है क्योंकि यह मुझे वहीं वापस ले आई है, जहां से मैंने शुरुआत की थी.’
राघव जुयाल को फ्रेंचाइजी में मिला लीड रोल
उन्होंने आगे लिखा, ‘यह इस बात की याद दिलाता है कि जब आप किसी चीज के लिए लगातार मेहनत करते हैं, उसे महसूस करते हैं और हकीकत बनने से पहले ही उसे जी लेते हैं, तो कभी-कभी ब्रह्मांड भी उसे सच करने का रास्ता ढूंढ लेता है. इसे और भी जादुई बनाता है यह फैक्ट कि आज मैं उस फ्रेंचाइजी में लीड रोल में हूं, जहां कभी मैं साइड में खड़ा होकर देखता था.’
सच हो रहा सालों पुराना सपना
राघव जुयाल का कहना है कि सपने पूरे होते हैं क्योंकि काफी साल पहले उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने का सपना देखा था. उन्होंने लिखा, ‘यह यह वही फिल्म है जिसका मैं सालों पहले हिस्सा बनने का सपना देखता था और अब आखिरकार यह सच हो रहा है. मैं इसमें अपनी पूरी जान लगा दूंगा. यह अब तक की सबसे बेहतरीन डांस फिल्म होगी और मैं ऐसी परफॉर्मेंस देने वाला हूं जैसी डांस फिल्म में पहले कभी नहीं देखी गई.’
कोई भी देख सकता है सपना
राघव जुयाल ने यह भी माना कि कुछ सपनों को पूरा होने में सालों लग जाते हैं. उन्होंने कहा, ‘सपने पूरे होने में सालों लगते हैं लेकिन जब वह पूरे होते हैं, तो आपको एहसास होता है कि शायद वे कभी आपसे दूर गए ही नहीं थे. कोई भी सपना देख सकता है. जिंदगी जिंदाबाद.’
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें