Last Updated:
श्रद्धा कपूर लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर चर्चा में हैं. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से UA 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है. श्रद्धा कपूर के फैंस जल्द ही उनकी इस फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी इस फिल्म की लंबाई को लेकर हो रही है. 2 घंटे 52 मिनट की यह फिल्म श्रद्धा के करियर की अब तक की सबसे लंबी मूवी बनने वाली है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर चर्चा में हैं. 4 दिसंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है. अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है. फोटो साभार: IMDB
‘ईठा’ श्रद्धा कपूर के करियर की अब तक की सबसे लंबी फिल्म होने वाली है. फिल्म की लंबाई 2 घंटे 52 मिनट हो रही है. इस फिल्म में श्रद्धा एक लावणी कलाकार के किरदार में नजर आएंगी. सेंसर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ‘ईठा’ को 27 नवंबर को सर्टिफिकेट दिया गया है.
फिल्म को प्रमाणित कराने के लिए मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आवेदन किया गया था. फिल्म की कुल अवधी 2 घंटे 52 मिनट और 8 सेकंड है. इस तरह श्रद्धा की इस फिल्म ने उनकी पिछली सबसे लंबी फिल्म ‘साहो’ को भी पछाड़ दिया है. ‘साहो’ की अवधि 2 घंटे 51 मिनट थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके अलावा श्रद्धा की ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ 2 घंटे 43 मिनट की थी. वहीं, ‘हैदर’ का रनटाइम 2 घंटे 42 मिनट और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का 2 घंटे 39 मिनट था. अब ‘ईठा’ इस लिस्ट में सबसे ज्यादा लंबी फिल्म साबित होगी. बात अगर श्रद्धा कपूर की इस मच अवेटेड फिल्म की करें तो मेकर्स ने इस फिल्म की कहानी के बारे में भी बताया है कि ‘ईठा’ एक लावणी कलाकार की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म है, जो समाज के हाशिए पर रहने वाले तबके से आती है. तमाम सामाजिक बंदिशों और भेदभाव के बावजूद वह अपनी अलग पहचान बनाना चाहती है.
इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह एक महिला जाति, परंपरा और समाज की रूढ़ियों से लड़ते हुए अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करती है. यह फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर पर है. फिल्म में श्रद्धा कपूर विठाबाई का ही रोल निभा रही हैं. विठाबाई ने अपनी कला के दम पर खुद को साबित किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा भी नजर आने वाले हैं. वह फिल्म में एक्ट्रेस के पति के रोल में नजर आएंगे.
फिल्म ‘ईठा’ में रणदीप हुड्डा अन्ना सावंत की भूमिका में हैं. वह मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के पति थे. रणदीप अपने इस रोल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वह काफी समय से इंटेस रोल कर रहे थे, लेकिन इस रोल के साथ वह फिर से रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाले हैं. (फोटो
(फोटो साभार-insta@randeephooda)
श्रद्धा और रणदीप के अलावा फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी, दिवंगत नाना पाटेकर, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता जैसे कलाकार भी अपने किरदारों के साथ न्याय करते नजर आएंगे.
‘ईठा’ की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की फिल्म का सामना सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म ‘मातृभूमि’ से भी होगा. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. अब देखना होगा कि श्रद्धा कपूर की यह फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है और बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है.