Last Updated:
सनी देओल के बेटे और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की शादी चर्चाए तेज हो रही हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों दोनों की शादी की चर्चाए आम हो रही हैं. दावा किया जा रहा है कि वह सनी देओल के बेटे राजवीर देओल के साथ सात फेरे लेने वाली हैं. यहां तक कि शादी के लिए 2027 की तारीखों की भी बातें होने लगीं. लेकिन अब इस वायरल खबर की सच्चाई सामने आ गई है. सारा के करीबी सूत्र ने इन चर्चाओं को महज अफवाह बताया है. खुलासा किया है कि सारा और राजवीर तो आज तक एक-दूसरे से मिले भी नहीं हैं.
सूत्र ने कर दिया खुलासा
नई दिल्ली. सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की शादी की खबर सामने आई थी. दोनों शादी की खबर को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि दोनों की शादी साल 2027 में हो सकती है. अब इन खबरों की सच्चाई सामने आ गई है. सारा के करीबी सूत्र ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है.
बीते काफी समय से राजवीर देओल और सारा तेंदुलकर की शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं.इन खबरों की सभी की नजरें थीं, लेकिन अब एक करीबी सूत्र ने साफ कर दिया है कि ये खबर पूरी तरह झूठी है. सूत्र के मुताबिक, सारा और राजवीर तो अब तक एक-दूसरे से मिले तक नहीं हैं. ऐसे में उनकी शादी की खबरों का कोई आधार नहीं है.
शादी के मूड में नहीं सारा
राजवीर देओल फिल्मों में आजमा चुके किस्मत
बात अगर सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की करें तो, वह बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और पूजा देओल के छोटे बेटे हैं. वह दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और अभिनेता करण देओल के छोटे भाई हैं. राजवीर का जन्म 12 मई 1994 को मुंबई में हुआ था. राजवीर ने साल 2023 में फिल्म ‘दोनों’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा नजर आई थीं. इससे पहले वह असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम चुके हैं.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें