Last Updated:
Jo Bachay Hain Sang Samait Lo: पाकिस्तानी ड्रामा देखने वालों के लिए नेटफ्लिक्स एक खास कहानी लेकर आ रहा है. इस पाकिस्तानी ड्रामा का नाम ‘जो बचाए हैं संग समेट लो’ है. यह फहरत इश्तियाक के इसी नाम के मशहूर उर्दू उपन्यास पर आधारित है. सीरीज का निर्देशन और निर्माण मोमिना दुरैद ने किया है. यह 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस सीरीज की कहानी तीन पीढ़ियों और छह प्रेम कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है. आइए जानते हैं इसमें कौन-कौन से कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं.
नई दिल्ली. पाकिस्तान के कलाकारों और वहां के ड्रामा को लेकर भारत में अक्सर बहस छिड़ जाती है. अब नेटफ्लिक्स की एक नई पाकिस्तानी सीरीज रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. इसकी कहानी और स्टारकास्ट जितनी दिलचस्प है, भारत में इसको लेकर उठ रहे सवाल भी उतने ही सुर्खियों में हैं. खास बात यह है कि इसमें फवाद खान और माहिरा खान की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी. तीन पीढ़ियों और छह प्रेम कहानियों को समेटे इस ड्रामे में कई चर्चित चेहरे दिखाई देंगे. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही इस सीरीज ने रिलीज से पहले ही सबका ध्यान खींच लिया है. प्यार, टूटते रिश्तों और जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने की कहानी में पाकिस्तानी मनोरंजन जगत के कई बड़े सितारे शामिल हैं. आखिर कौन हैं ये कलाकार और सीरीज में किसी रोल में आएगे नजर चलिए बताते हैं. (Image: IMDb)
पाकिस्तानी स्टार फवाद खान सारीज में ‘महमूद अख्तर’ का किरदार निभा रहे हैं. उनके किरदार की जिंदगी प्यार, परिवार और निजी परेशानियों के बीच उलझी हुई है. रोमांटिक ड्रामा में उनकी वापसी इस सीरीज की बड़ी खासियत है. (File Photo)
माहिरा खान सीरीज में ‘राहत’ के किरदार में नजर आएंगी. फवाद और माहिरा को एक बार फिर साथ देखना फैंस के लिए खास होगा. दोनों इससे पहले मशहूर पाकिस्तानी ड्रामा ‘हमसफर’ में अपनी जोड़ी से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं. (Image: Instagram/@pakistani.celebraties1)
Add News18 as
Preferred Source on Google
हानिया आमिर सीरीज में उम्मे मरियम का किरदार निभा रही हैं, जिन्हें सैम के नाम से भी जाना जाता है. वह पाकिस्तानी ड्रामा की नामी एक्ट्रेस में शामिल हैं. (Image: Instagram/@haniaaamirofficial)
अहद रजा मीर शो में ‘सिकंदर शह्रियार’ के किरदार में नजर आने वाले हैं. वो हार्वर्ड में कानून की पढ़ाई करने वाले सिकंदर का रोल निभाएंगे. उनका किरदार इमोशनल परेशानियों से जूझता दिखाई देगा. (Image: Instagram/@ahad_raza_mir_0)
सनम सईद सीरीज में ‘विटोरिया अख्तर’ के किरदार में हैं. उन्होंने अपने इस किरदार को जुनूनी, तेज-तर्रार और इमोशनल रूप से उलझा हुआ बताया है. वह फवाद खान के साथ फिर काम कर रही हैं. दोनों ‘जिंदगी गुलजार है’ में भी साथ नजर आए थे. (Image: Instagram/@misbasaquib_photography)
इकरा अजीज सीरीज में ‘उम्मे कुलसूम’ उर्फ लीजा का किरदार निभाएंगी, जिसका अतीत कई उलझनों से भरा है. सिकंदर से उसकी मुलाकात कहानी में अहम मोड़ लाती है. (Image: Instagram/@umergillphotography1)
हमजा अली अब्बासी ‘शह्रियार खान’ के रोल में दिखाई देंगे. वह पाकिस्तानी मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना नाम हैं. (Image: Instagram/@hamza.inspiration)
माया अली सीरीज में ‘अमना’ का किरदार निभा रही हैं. वह ‘मन मायल’ और ‘यूंही’ जैसे ड्रामा में काम कर चुकी हैं. (Image: Instagram/@elegant_mayaali07)
खुशहाल खान भी इस सीरीज में नजर आने वाले हैं. वह ‘जैन शह्रियार’ के रोल में नजर आएंगे. वह पाकिस्तानी टीवी के नए दौर के चर्चित कलाकारों में शामिल हैं. (Image: Instagram/@thebrownidentity.official)
बिलाल अशरफ सीरीज में ‘वकार खान’ के किरदार में नजर आएंगे. वह पाकिस्तानी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. (Image: Instgaram/@mohsinkhawarphotography)
कुल मिलाकर, ‘जो बचाए हैं संग समेट लो’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी स्टारकास्ट और कई पीढ़ियों में फैली प्रेम कहानी है. अब देखना होगा कि यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को कितना पसंद आती है.