Last Updated:
एक्टर 90 के दशक के सुपरस्टार हैं. उनकी पिछली हिट फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी, जिसमें सलमान खान के साथ उनकी जुगलबंदी खूब पसंद की थी. मगर तब से उनके सितारे गर्दिश में हैं. एक्टर की पिछली रिलीज 2019 में आई थी. वे अब फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करने जा रहे हैं, जिसकी कोस्टार के साथ उनके अफेयर की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं. दरअसल, वे अपनी पत्नी के बिना हीरोइन के साथ लालबागचा राजा के दर्शन के लिए गए. दोनों की तस्वीरें वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
नई दिल्ली: सुपरस्टार करीब 7 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं. उनकी पिछली रिलीज 2019 में रिलीज हुई थी, हालांकि वे कमबैक से ज्यादा को-स्टार के साथ अफेयर के चलते सुर्खियों में हैं. जब पत्नी के साथ उनका रिश्ता विवादों में हैं, तब लोग उनकी निजी जिंदगी के बारे में और जानना चाहते हैं. हम गोविंदा की बात कर रहे हैं. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)
गोविंदा ने साल 2004 के लोकसभा चुनाव के हलफनामे में अपनी पढ़ाई के बारे में बताया था. एक्टर ने 1984 में मुंबई यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड कॉलेज से बी.कॉम किया था.(फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)
गोविंदा ने कॉमर्स की पढ़ाई की थी, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया. ‘एनडीटीवी’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें नौकरी पाने में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था. कहते हैं कि इंग्लिश स्किल्स की वजह से उन्हें ताज महल होटल में मैनेजमेंट पोस्ट के लिए रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)
Add News18 as
Preferred Source on Google
गोविंदा के पिता ने उन्हें फिल्मों में करियर आजमाने का सुझाव दिया. इसके बाद, गोविंदा ने एक्टिंग और डांसिंग के मौके तलाशने शुरू किए. एक्टर की पहली रिलीज फिल्म 1986 में ‘इल्जाम’ थी, जो बॉक्स-ऑफिस पर सफल रही और उन्हें एक बड़े डांसिंग स्टार के तौर पर पहचान दिलाने में मदद की. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)
गोविंदा ने सालों तक ‘हीरो नंबर 1’, ‘कुली नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘पार्टनर’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों में काम किया और आखिरकार शोबिज की दुनिया में एक पॉपुलर नाम बन गए. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)
गोविंदा अगली बार फिल्म ‘रूपा’ में नजर जाएंगे, जिसकी हीरोइन कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनका नाम जुड़ रहा है. एक्टर की पत्नी ने भी नई हीरोइन के साथ गोविंदा के रिश्ते पर कमेंट किया है. ऐसी अफवाहें हैं कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)
सुनीता आहूजा ने अगस्त में सबके सामने कोमल के साथ गोविंदा के रिश्ते के बारे में बात की और राखी सावंत के साथ बातचीत में दावा किया कि वे दोनों शादी करने का प्लान बना रहे थे. हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि दूसरी शादी का कोई सवाल ही नहीं उठता और गोविंदा अभी भी सुनीता के साथ शादीशुदा हैं.
(फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)
गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की अटकलों को तब और बढ़ावा मिला, जब उन्हें मुंबई के लालबागचा राजा में कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया. लोगों के मन में फिर से यह सवाल उठने लगा है कि क्या दोनों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता है.
(फोटो साभार: Instagram@viralbhayani)