Last Updated:
सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. कई बार फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन होने के बाद अब सेंसर बोर्ड की मंजूरी को लेकर चली चर्चाओं के बाद फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है. खास बात यह है कि इसे बिना किसी कट के पास किया गया है. अब फिल्म के रनटाइम से लेकर रिलीज डेट तक की जानकारी सामने आ गई है.
सलमान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. काफी समय से फिल्म की रिलीज डेट को बदला जा रहा था. अब लंबे समय से अपनी रिलीज को लेकर चर्चा में बनी इस फिल्म रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से हरी झंडी मिल गई है. खास बात यह है कि फिल्म को बिना किसी कट या अतिरिक्त डिस्क्लेमर के U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है.
इतना ही नहीं, सलमान खान की इस मच अवेटेड फिल्म की कुल लंबाई और सिनेमाघरों में रिलीज होने की तारीख दोनों के सामने आने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बिना किसी बदलाव के पास कर दिया है. हालांकि, इससे पहले फिल्म को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थीं.
सरकार के सुझाव के बाद मेकर्स ने किए थे बदलाव
अब तक सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक और हमारी सहयोगी वेब साइट न्यूज 18 इंग्लिस में प्रकाशित खबर के मुताबिक रक्षा मंत्रालय की कुछ आपत्तियों के चलते फिल्म की रिलीज में देरी हुई और मेकर्स को इसके कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग भी करनी पड़ी. लेकिन अब फिल्म को सर्टिफिकेट मिलने के बाद इन अटकलों पर काफी हद तक विराम लग गया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को सेंसर बोर्ड में भेजने से पहले ही मेकर्स ने सरकार की ओर से बताए गए कुछ बदलाव कर दिए थे. रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सरकार ने फिल्म में कुछ संशोधन की बात की थी. इसके बाद मेकर्स ने बदलाव किए और दोबारा एडिट कर फिल्म का नया वर्जन दिखाया. वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही फिल्म को CBFC के पास भेजा गया.
फिल्म को लेकर मिली दिलचस्प जानकारी
यही वजह रही कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में किसी तरह की अतिरिक्त कटौती या बदलाव की सिफारिश नहीं की. फिल्म के सर्टिफिकेट को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि आमतौर पर CBFC के सर्टिफिकेट पर बोर्ड के CEO राजेंद्र सिंह शेखावत के डिजिटल हस्ताक्षर होते हैं, लेकिन ‘मातृभूमि’ के प्रमाणपत्र पर बोर्ड के अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पति के हस्ताक्षर हैं.
सलमान खान ने बताई थी पोस्टपोन की वजह
सलमान खान की यह फिल्म पहले अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, बाद में इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई. उस समय ऐसी खबरें आई थीं कि रक्षा मंत्रालय की आपत्तियों के कारण फिल्म की शूटिंग के कुछ हिस्सों को दोबारा फिल्माया जा रहा है. लेकिन फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान ने इन खबरों को गलत बताया था. अभिनेता ने साफ किया था कि फिल्म की रिलीज टलने की वजह किसी तरह की सरकारी आपत्ति नहीं, बल्कि इसका विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का काम पूरा न होना था.अप्रैल के बाद फिल्म की रिलीज के लिए कई तारीखों पर चर्चा हुई. फिर मेकर्स ने 20 नवंबर की तारीख चुनी. इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ाकर 4 दिसंबर 2026 कर दिया गया.
2 घंटे 34 मिनट की होगी ‘मातृभूमि’
फिल्म की लंबाई को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मातृभूमि’ का कुल रनटाइम 154 मिनट और 12 सेकंड है. यानी दर्शकों को सिनेमाघरों में करीब 2 घंटे 34 मिनट 12 सेकंड की फिल्म देखने को मिलेगी. बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की इस फिल्म का मुकाबला श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ से होने वाला है. दोनों ही फिल्में 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी. ऐसे में पहले से ही दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें