Last Updated:
रणबीर कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. इन्हीं में से एक हैं, फिल्म ‘रॉकस्टार’. फिल्म में नरगिस फाखरी लीड रोल में नजर आई थीं. फिल्म की कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के गानों ने तो धमाल मचा दिया था. खासतौर पर फिल्म का हिट गाना ‘कतिया करूं कतिया करूं’. गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था. लेकिन क्या आप इस गाने का मतलब जानते हैं.
फिल्म के गानों ने बना दिया था लोगों को दीवाना
नई दिल्ली. साल 2011 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की रॉकस्टार ने लोगों को दीवाना बना दिया था. फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिगं देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे. फिल्म में उन्होंने दिल्ली के एक जाट की भूमिका निभाई थी. फिल्म के गानों ने तो लोगों को दीवाना ही बना दिया था. फिल्म के गानों का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था.
रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की फिल्म ‘रॉकस्टार’ की कहानी से लोगों ने काफी रिलेट किया था. फिल्म के गानों ने लोगों का दिल जीत लिया था. लेकिन क्या आप ‘कतिया करूं कतिया करूं’ गाने का मतलब जानते हैं. लोग उस वक्त भी इस गाने का मतलब नहीं जानते थे. लेकिन फिर भी गाने को लोग गुनगुनाते थे. क्या आप आज इस गाने का मतलब जानते हैं, नहीं तो हम बताते हैं.
गाने में क्या है कतिया का असली मतलब?
यूं तो ये गाना अपने आप में ही बेहद खास है. लेकिन इस गाने के बोल के पीछे पंजाब की एक अनोखी कहानी है. पंजाबी भाषा में ‘कतिया’ का मतलब होता है चरखे पर सूत कातना. एक दौर था जब पंजाब के गांवों में महिलाएं अपने पति या प्रेमी का इंतजार करते हुए चरखा चलाती थीं और सूत कातती थीं. सूत कातने वाले उस प्रोसेस को कतिया कहते हैं. लेकिन इस गाने में चरखा चलाने का मतलब सिर्फ धागा बनाना नहीं है, बल्कि सूफी शायरी और पंजाब के लोक साहित्य में चरखे को इंसान के शरीर और आत्मा का प्रतीक बताया गया है.
प्रेमी से जुड़ा है अगली लाइन का मतलब
इस गाने की अगली लाइन है, ‘कतिया करूं कतिया करूं, सारी रात कतिया करूं. यानी कि वह अपने चाहने वाले की याद में सारी रात सूत कात सकती है. लेकिन उसका इंतजार करेगी. सूफी नजरिए से देखे तो इसका मतलब है कि एक प्रेमी अपने भगवान या अपने चाहने वाली की याद में इस कदर खोया हुआ है कि वह पूरी रात सिर्फ उसी के नाम की माला जपता जा रहा है, जैसे रात वह सूत कात सकता है.
बता दें कि रॉकस्टार में रणबीर कपूर ने जॉर्डन का किरदार निभाया था. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने उस वक्त बभारतीय बॉक्स ऑफिस पर 61.95 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 108.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब ओटीटी को फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें