Last Updated:
विवादित पोस्ट वायरल होने के बाद साहिबा बाली और तमन्ना भाटिया के बीच अनबन की अफवाहें उड़ीं, जिस पर एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है. साहिबा बाली ने सोशल मीडिया पर विवाद को खारिज करते हुए पोस्ट को मनगढ़ंत बताया. यह फर्जी स्क्रीनशॉट ऐसे समय में सामने आया है, जब साहिबा बाली पहले ही इस बात पर चर्चा कर रही थीं कि उन्हें ऑनलाइन कितनी ज्यादा बदसलूकी और बर्ताव का सामना करना पड़ रहा है.
विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. (फोटो साभार: IMDb)
नई दिल्ली: साहिबा बाली और तमन्ना भाटिया के बीच अनबन की अफवाहें छाई हुई हैं. अब साहिबा बाली ने अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने उस वायरल स्क्रीनशॉट को खारिज कर दिया है, जिसमें ऐसा लग रहा था कि तमन्ना भाटिया ने सोशल मीडिया पोस्ट पर साहिबा से असहमति जताई है. विवादित पोस्ट में देवी दुर्गा से जुड़ी चर्चा को उन महिलाओं के साथ हुए बर्ताव से जोड़ने की कोशिश की गई थी, जो अपनी आवाज उठाती हैं या विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेती हैं. इसमें यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि तमन्ना सवाल उठा रही हैं कि ऐसी बातचीत में देवी-देवताओं को क्यों लाया जा रहा है. इससे ऐसा लगा मानो तमन्ना और साहिबा के बीच मतभेद हो. एक्ट्रेस और कॉन्टेंट क्रिएटर साहिबा ने कहा कि यह पूरी बातचीत मनगढ़ंत है और उन्होंने साफ किया कि उनके और तमन्ना के बीच कोई अनबन या असहमति नहीं है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्क्रीनशॉट में दिखाया गया था कि साहिबा की किसी बात पर तमन्ना ने आपत्ति जताई है. जैसे ही यह पोस्ट चर्चा में आई, साहिबा ने सामने आकर कहा कि न तो उनके नाम से जोड़ा गया वह बयान असली था और न ही तमन्ना का कथित जवाब. साहिबा बाली का कहना है कि तमन्ना भाटिया वाला वायरल स्क्रीनशॉट फर्जी है.
(फोटो साभार: Instagram@sahibabali)
विवादित पोस्ट को बताया मनगढ़ंत
साहिबा ने गुरुवार 15 अक्टूबर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस विवाद पर बात की और कहा कि उन्हें एक पूरी तरह से झूठी कहानी के बारे में पता चला, जिसमें उनका और तमन्ना का नाम घसीटा गया था. उन्होंने लिखा, ‘वाह! सुबह उठी तो पता चला कि मेरे बारे में एक मनगढ़ंत और पूरी तरह से झूठी कहानी बनाई गई है. जैसे- मैंने कुछ कहा हो और एक दूसरी महिला कलाकार ने मेरा विरोध किया हो.’ साहिबा ने कहा कि वे दोनों जानती हैं कि ऐसी कोई बातचीत कभी हुई ही नहीं.
साहिबा बाली ने उठाए वाजिब सवाल
साहिबा बाली ने आगे कहा, ‘हम दोनों जानती हैं कि इसमें से कुछ भी सच नहीं है. यह या तो एआई का काम है या फिर इसे एडिट किया गया है. भाई, यह कितनी अजीब बात है कि लोग किसी का चेहरा इस्तेमाल करके ‘क्लिकबेट’ बनाने में इतना समय कैसे बर्बाद कर सकते हैं? खैर, जो कुछ भी आप देखते हैं, उस पर तुरंत यकीन न करें.’ उन्होंने एक और छोटा सा मैसेज भेजा, ‘जिंदगी में इन सब चीजों के अलावा भी बहुत कुछ है.’
About the Author
अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें