Last Updated:
Healthy Sweets Option: इसमें कोई दोराय नहीं है कि ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है. लेकिन इसके लिए आपको हलवा खीर जैसे पारंपरिक व्यंजनों से परहेज की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको ऐसे हेल्दी वकिल्प बता रहे हैं, जिससे आप मिठास के साथ सेहत भी बना सकते हैं.
भारतीय लोगों मीठे से ज्यादा परहेज नहीं कर पाते हैं. इस देश में हर छोटी से छोटी खुशी के मौके पर लड्डू के डिब्बे खुल जाते हैं. वहीं, हलवा खीर परंपरा का अहम हिस्सा बन चुके हैं. ऐसे में मीठा खाने से परहेज करना बिल्कुल आसान नहीं होता है. लेकिन डायबिटीज में मीठा खाने का मतलब है अपनी बीमारी को खुद खतरनाक बनाना.
इसलिए आज हम आपको चीनी और गुड़ के ऐसे 4 बेहतरीन विकल्प बता रहे हैं, जो आपके पकवान में मिठास के साथ हेल्थ को भी बढ़ाते हैं. खासबात ये है कि इसे डायबिटीज मरीज भी खा सकते हैं.
बिना चीनी-गुड़ कैसे बनाएं हलवा और खीर
खजूर- यदि आप बिना चीनी और गुड़ हलवा या खीर बनाना चाहते हैं, तो इसमें मिठास के लिए खूजर डाल सकते हैं. इसमें नेचुरल शुगर होता है, जो सेहत के लिए खतरा नहीं होता है. इसे डेजर्ट में मिक्स करना भी आसान होता है. खूजर को आप दूध या पानी में फुलाकर पेस्ट के रूप में या फिर इसके पाउडर को आप दुकान से खरीदकर भी यूज कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात है कि इससे सिर्फ मिठास ही नहीं डेजर्ट में एक अलग टेस्ट भी एड होता है.
स्टीविया- इसे हनी प्लांट भी कहा जाता है. ये चीनी से ज्यादा मीठा होता है, लेकिन इसके सेवन से शुगर लेवल नहीं बढ़ता है. ऐसे में आप इसे चीनी और गुड़ की जगह डेजर्ट में शामिल कर सकते हैं. दुकान से आप स्टीविया का लिक्विड खरीद सकते हैं. इसके 1-2 बूंद में एक चम्मच बराबर शक्कर की मिठास होती है. इसे आप चाय से लेकर हलवा, खीर यहां तक की लड्डू बनाने में यूज कर सकते हैं.
छुहारा और किशमिश- जब खीर और हलवा खाने का मन हो लेकिन मिठास के लिए चीनी डालने से बचना हो तो छुहारा और किशमिश का साथ में इस्तेमाल बहुत कारगर साबित होता है. इन्हें आप हल्का घी में रोस्ट करके और पीसकर डेजर्ट में मिला सकते हैं. सेहतमंद होने के साथ इससे शुगर कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है.
ये चीज भी कारगर
मॉन्क फ्रूट स्वीटनर जीरो कैलोरी वाला शुगर का अच्छा विकल्प है. इसे आप बिना शुगर लेवल के बढ़ने की चिंता किए डेजर्ट में चीनी और गुड़ की जगह खा सकते हैं. ऑनलाइन इसे आप आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.